बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए स्थापित ओवरहेड टंकियों की साफ-सफाई और क्लोरीनेशन का काम पीएचई विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता यू.के.राठिया ने बताया कि विगत दिनों बैठक में कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित टंकियों के साफ-सफाई के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में जिले के सभी विकासखण्ड में बनी टंकियों की सफाई का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। सफाई पूर्व वाल्व से टंकी का पानी खाली किया जाता है। जिसके बाद श्रमिकों द्वारा टंकी की सफाई की जाती है। सफाई के बाद अंत में ब्लीचिंग पाउडर और हाईपोक्लोराईड (लिक्विड क्लोरिन) डालकर टंकियों में क्लोरीनेशन का काम भी किया जा रहा है। तथा ग्रामों के सभी पेयजल स्त्रोतों का भी प्रथम चरण में जून माह तक क्लोरीनेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। ग्राम पंचायतों को सूचना देकर उनसे टंकी की साफ-सफाई एवं पेयजल स्त्रोतों में किए गए क्लारीनेशन का प्रमाण पत्र भी प्राप्त किया जा रहा है। इस दौरान टंकीयों में कोई भी समस्या आ रही है उसका समाधान तत्काल किया जा रहा है। टंकियों और पेयजल स्त्रोतों के साफ-सफाई का काम लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संबंधित ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय कर किया जा रहा है। बारिश के बाद जिन ग्रामों में जल जनित बीमारियां फैलने की संभावनाएं है वहां पर पेयजल स्त्रोतों का अतिरिक्त क्लोरीनेशन का कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।