बिलासपुर // राजीव युवा उत्थान योजना के तहत् संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु ऑनलाईन आवेदन 5 अगस्त तक आमंत्रित किए गए हैं। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति तथा अन्य पिछड़ा वर्ग युवाओं को कोचिंग दिया जाएगा। अभ्यर्थी की आयु 01 अगस्त 2024 की स्थिति में न्यूनतम 20 वर्ष तथा अधिकतम 30 वर्ष एवं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के आवेदकों के लिए आय सीमा का कोई बंधन नहीं है। अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के पालकों की कुल वार्षिक आय क्रीमीलेयर के लिए निर्धारित आय सीमा तक होगी। उक्त योजना से संबंधित समस्त नियम एवं निर्देश की जानकारी एवं आवेदन पत्र (ऑनलाईन) विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in अथवा https://hmstribal.cg.nic.in से अवलोकन एवं डाऊनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।