मुंगेली // जिले में सरगांव पुलिस ने मध्य प्रदेश से आकर छत्तीसगढ़ में पिस्टल बेचने की फिराक में घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. हालांकि, इस दौरान बदमाश का एक अन्य साथी मौका देख पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पुलिस ने हिरासत में लिए गए बदमाश के पास से एक पिस्टल और मोटरसायकल जब्त कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है.

एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल ने बताया कि 19 जुलाई को सुबह 5 बजे थाना सरगांव की पेट्रोलिंग पार्टी सहायक उप निरीक्षक नरेश साहू के नेतृत्व में रात्रि गश्त कर रही थी. पेट्रोलिंग के दौरान नेशनल हाइवे स्थित बुखारी पेट्रोल पंप मोहभट्टा के पास एक व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में दिखाई दिया. पुलिस ने जब उससे पूछताछ की, तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. मौके पर मौजुद गवाहों के सामने उसने स्वीकार किया कि वह अपने एक दोस्त के साथ अपाचे मोटरसाइकिल से अनूपपुर से देसी पिस्टल रायपुर में बेचने के लिए आया है और पिस्टल को वहीं नीचे घास में छुपा रखा है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर देसी पिस्टल बरामद की और उसकी मोटर सायकल भी जब्त कर ली है.

पुलिस के मुताबिक पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश का नाम नरेंद्र धुर्वे पिता मंडल धुर्वे है, जो की मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के राजेन्द्र ग्राम का रहने वाला है. पुलिस बदमाश के खिलाफ धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है. हालांकि, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि फरार आरोपी की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।