बिलासपुर // सरकंडा पुलिस ने आपरेशन प्रहार के दौरान शराब का अवैध परिवहन करते 2 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से 10 पेटी देशी शराब जब्त किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में उपयोग में लाई गयी गाड़ी को भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया है।

अतिरिक्त पुलिस कप्तान उमेश कश्यप ने बताया कि पुलिस कप्तान रजनेश सिंह के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार आपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है। 28 जुलाई को सरकन्डा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग को जानकारी मिली कि रेनॉल्ड कार से अत्यधिक मात्रा में शराब का परिवहन किया जा रहा है।

पुलिस टीम ने सूचना के बाद चिल्हाटी मोड़ के पास नाकाबंदी कर कार कमांक CG 28 P 6742 को रोका गया। कार सवार व्यक्तियों से पूछताछ कार्रवाई को अंजाम दिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम दयालबन्द निवासी नवीन बोले उर्फ भज्जी, टिकरापारा निवासी बलराम यादव बताया।

कार तलाशी के दौरान 5 बोरी देशी प्लेन मदिरा बरामद किया गया। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि नीलकमल सिंह राजपूत ने 45000 रूपया देकर शराब मंगाया है। पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत् विधिवत अपराध दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नीलकमल सिंह राजपूत फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।