बिलासपुर // प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 1 अगस्त को जिले में महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाएं सवा 4 लाख पौधे लगाएंगी। यह महाअभियान जिला स्तर, ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, नगरीय निकाय सहित पूरे जिले में चलाया जाएगा। उप मुख्यमंत्री अरूण साव के मुख्य आतिथ्य में धान मंडी रोड बीएनएस स्कूल के पास, मोपका में सवेरे 11 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी और वार्ड पार्षद श्रीमती विमला यादव मौजूद रहेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। यहां एक साथ 1500 पौधे लगाए जाएंगे।

मां के सम्मान में पूरे जिले में पौधे लगाए जाएंगे। महिलाएं अपने घर के आंगन, बाड़ी और किसी भी सार्वजनिक स्थल पर पौधे लगा सकती है। इस महाअभियान में कोई भी व्यक्ति शामिल हो सकता हैै। पौधे लगाने के बाद सभी को https://onetree.digicardmaker.co.in लिंक पर फोटो अपलोड करनी होगी। ब्लॉक मुख्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र में भी इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। मस्तुरी ब्लॉक के गांव लोढाबोर, बिल्हा ब्लॉक के ग्राम मोहतरा में सघन पौधरोपण किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी यह महाअभियान चलाया जाएगा। महतारी वंदन योजना की लाभार्थी महिलाओं को फलदार, छायादार पौधों का वितरण किया गया है। इसके अलावा यदि महिलाएं स्वयं से भी कोई पौधे लगाना चाहती हैं तो वे भी लगा सकती हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने जिले के नागरिकों से इस महाअभियान में शामिल होकर मां के सम्मान में पौधे लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।