बिलासपुर // उपमुख्यमंत्री अरूण साव ने मोपका में मां के सम्मान में पीपल का पौधा लगाया। यहां आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों ने ढाई एकड़ जमीन में 1500 छायादार और फलदार पौधे अपनी मां के सम्मान में लगाएं। जिले में सभी ब्लॉक मुख्यालय, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों में सघन पौधरोपण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम स्थल से बेजा कब्जा हटाकर यहां उद्यान बनाया जा रहा है। रिमझिम फुहारों के बीच शहरवासियों के लिए सौगातों की बरसात हुई। उप मुख्यमंत्री ने 6 करोड़ 10 लाख की लागत से विकास कार्यो की घोषणा की। कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, रामदेव कुमावत, पार्षद विमला यादव, कलेक्टर अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर.पी. चौहान ने भी पौधरोपण किया। जिले में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं पर्यावरण संगवारी बनीं।

उपमुख्यमंत्री साव ने अपने संबोधन में वार्ड क्रमांक 47 मोपका में एक करोड़ की लागत से गार्डन बनाने, एक करोड़ की लागत से शहर में तीन वेंडिग जोन, 30 लाख की लागत से वार्ड क्रमांक 52 वसंत विहार में वेंडिग जोन बनाने की घोषणा की। बिलासपुर निगम क्षेत्र में सड़कों की पिचिंग के लिए 3 करोड़ की स्वीकृति दी। कार्यक्रम स्थल पर एक पेड़ मां के नाम उद्यान के लिए 30 लाख रूपए, एनर्जी पार्क के उन्नयन के लिए 20 लाख रूपए और वार्ड क्रमांक 51 में मुक्तिधाम निर्माण के लिए 30 लाख रूपए की स्वीकृति दी।

उपमुख्यमंत्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं के सम्मान और उनकी बेहतरी के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही है। उन्होंने कहा कि सबसे पवित्र रिश्ता मां का होता है। मां के लिए इससे बड़ा सम्मान और कुछ नहीं हो सकता। मां के सम्मान में यह आज हम सब पेड़ लगा रहे हैं। जितना सम्मान मां का होता है उतना ही सम्मान पेड़ का भी होता है। वृक्षों से ही धरती माता का श्रृंगार होता है। मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में महतारी वंदन योजना चलायी जा रही है। अब हर महीने में महिलाओं के खाते में पैसा भी सांय-सांय आ रहा है। आज भी महिलाओं के खातों में महतारी वंदन योजना की किस्त आई है। उन्होंने कहा कि जब महिला मजबूत और सक्षम होती है तो परिवार भी मजबूत होता है। हमारी सरकार महिलाओं को सक्षम और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम में मिलन, इंद्रा सूर्यवंशी, अंजु कोसले, सरिता देवांगन, लता शर्मा, पुष्पा देवांगन सहित अन्य महिलाओं ने उत्साह से पौधे लगाए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील की। महतारी वंदन योजना की हर माह किस्त मिलने की खुशी व्यक्त करते हुए सरकार को धन्यवाद दिया।

ब्लॉक मुख्यालय सहित पूरे जिले में हुआ सघन पौधरोपण ब्लॉक मुख्यालय, नगरीय निकाय, स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित पूरे जिले में सघन पौधरोपण हुआ। महिलाओं ने इसके अलावा अपने घरों में आंगन में भी पौधा लगाकर हरियाली का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।