बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने टीएल की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों में लंबित शिकायतों एवं समस्याओं की जानकारी लेते हुुए इनका तेजी से निराकरण करने कहा। कलेक्टर ने आश्रम और छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए सर्विलांस का काम लगातार जारी रखने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री आरपी चौहान, डीएफओ सत्यदेव शर्मा, एडीएम आर.ए. कुरूवंशी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के गरिमामय आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने पीएचई विभाग को निर्देश दिए कि क्लोरीनेशन का काम लगातार किया जाए। 06 अगस्त को जिले में पालक शिक्षक संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टर ने डीएमसी समग्र शिक्षा को इसके लिए पूरी तैयारी करने कहा। उन्होंने अवैध अतिक्रमण पर भी लगातार कार्रवाई करने के निर्देश सभी एसडीएम को दिए। कलेक्टर मुख्यमंत्री जनदर्शन से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता से निराकृत करने कहा। कलेक्टर ने बैठक में मौसमी बीमारियों के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।