बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण की अध्यक्षता में रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने रेडक्रॉस सोसायटी की सदस्यता बढ़ाने कहा। बैठक में 05 सितंबर शिक्षक दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित बैठक में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कहा कि कोनी में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में दवाई दुकान के लिए जगह का चिन्हांकन एक सप्ताह में कर लिया जाए। वर्ष 2024-25 के लिए वार्षिक सदस्य बनाए जाने की कार्ययोजना पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने रतनपुर में भी मेडिकल स्टोर के लिए जमीन चिहांकित करने कहा। सिम्स परिसर की दुकान में छत मरम्मत करवाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिए गए। बैठक में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत आर पी चौहान, सदस्य सचिव सीएमएचओ डॉ प्रभात श्रीवास्तव, रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी डॉक्टर एम ए जीवानी, सहायक जेल अधीक्षक कोकिला वर्मा,सिम्स अस्पताल अधीक्षक डॉ एस के नायक, जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना सहित अन्य सम्मानीय सदस्यगण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।