बिलासपुर:— जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेसियों ने गौरवपूर्ण वातावरण में क्रांति दिवस की वर्षगांठ मनाया। कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सेनानियों को नम् आंखों से याद किया। श्रद्धांजलि देते हुए देश को दिए गए योगदान को याद भी किया। उपस्थित सभी कांग्रेसियों नें बारी बारी से क्रांति की वर्षगांठ पर प्रकाश भी डाला।

उपस्थित लोगों को शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने संबोधित किया। पाण्डेय ने बताया कि यदि चन्द अंग्रेज परस्तों ने देश के प्रति ईमानदारी दिखायी होती तो देश 1942 मे ही आज़ाद हो जाता।1942 में अंग्रेज द्वितीय विश्व युद्ध मे उलझे थे। देश के अंदर अंग्रेजो के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा था। क्रिप्स मिधन असफल हो गया। ऐसी विकट स्थिति को भांपते हुए महात्मा गांधी ने कांग्रेस के बम्बई अधिवेशन में अंग्रेजो भारत छोड़ो ” का बिगुल फूंका। कांग्रेसजनों के लिए करो या मरो ” का नारा दिया।

विजय ने बताया कि 8 अगस्त को ही महात्मा गांधी समेत तत्कालीन सभी सभी बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। क्रांति की वागडोर दूसरी पंक्ति के नेताओं ने संभाला। आसफ अली ,लाल बहादुर शास्त्री ने आंदोलन का नेतृत्व किया। आंदोलन में देश के युवा,महिला,किसान,मजदूर , छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। हजारो हजार लोग शहीद हुए। लाखो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। भीषण आंदोलन ने लड़ाई की रुख बदल दी। जिसका सुखद परिणाम 15 अगस्त 1947 को आज़ाद भारत के रूप में सामने आया।

कार्यक्रम के संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी ने कहा कि कुछ लोगो ने आज़ादी के नाम पर द्विराष्ट्र के सिद्धांत को जन्म दिया। बंगाल और लाहौर में मुस्लिम लीग के साथ मिलकर सत्ता सुख भोगा। सत्ता लोलुपता का बड़ा लाभ जिन्ना ने उठाया। जिन्ना ने पृथक पाकिस्तान की मांग कर द्वि राष्ट्र सिद्धांत को जन्म दिया। देश मे हिन्दू मुस्लिम एकता को बड़ा धक्का लगा। देश मे हिन्दू-मुस्लिम दंगे होने लगे और देश का विभाजन कर पाकिस्तान बनाया गया। विषम परिस्थितियों में देश की कमान नेहरू ने संभाला। उन्होने सूझ-बूझ के साथ सीमित संसाधनों में देश को प्रगति की पटरी पर दौड़ाया।

कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तिवारी, विनोद शर्मा,त्रिभुवन कश्यप,माधव ओत्तालवार, विनोद साहू, पिंकी बतरा, सीमा घृतेश, स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका यादव, अंजलि यादव,अफ़रोज़ बेगम,राजेश शर्मा,गोवेर्धन श्रीवास्तव,वीरेंद्र सारथी,विष्णु कौशल,सुभाष ठाकुर,गजेंद्र श्रीवास्तव,कमलेश लवहतरे,गणेश रजक,रेखेन्द्र तिवारी,मनोज शर्मा,मनोज शुक्ला,सत्येंद्र तिवारी,हेरि डेनिएल,देवेंद्र मिश्रा,शेखर यादव,संतोष पिप्पलवा, राज कुमार यादव,प्रह्लाद कश्यप,अनिल शुक्ला,चन्द्रहास केशरवानी,जगदीश कौशिक,गौरव एरी,प्रेमदास माणिक पूरी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।