रायपुर // थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत नया रायपुर के सड़कों में अलग-अलग दोपहिया वाहनों में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने दोपहिया वाहनों में स्टंट करते हुए स्वयं तथा दूसरों के साथ दुर्घटना होने एवं मानव जीवन को संकट में डाले जाने की प्रबल संभावना उत्पन्न हो रही है, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मंदिर हसौद के नेतृत्व में थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर घेराबंदी कर सड़क में बाईक से स्टंट करने वाले 5 बाईक राईडर्स को पकड़कर उनके विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही करने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्यवाही किया गया।

व्यक्तियों का नाम व पता (जिनके विरूद्ध कार्यवाही किया गया)

01. करण कोसले पिता महासिंग कोसले उम्र 22 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

02. रामेश्वर चक्रधारी पिता अशोक चक्रधारी उम्र 20 वर्ष निवासी लालपुर देवुपरी रायपुर थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

03. शिवम भारती पिता प्रकाश भारती उम्र 20 वर्ष निवासी पलौद थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर।

04. विवेक कुमार गौतम पिता रामआश्रय गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी बीरगांव न्यू नगर निगम आफिस के पास थाना उरला रायपुर।

05. साहिल कुमार जांगडे पिता रामकुमार जांगडे उम्र 18 वर्ष निवासी सुदामा नगर टिकरापारा रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।