बिलासपुर // भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्का) जबलपुर द्वारा जिले के दिव्यांगजनों को सामाजिक निगमित दायित्व (सी.एस.आर) योजना के तहत निःशुल्क मोटराइज्ड ट्रायसाईकिल, ट्रायसायकल, व्हील चेयर बैसाखी, ब्रेल किट, स्मार्ट फोन, सुगम्य केन आदि के वितरण करने से पहले शिविर का आयोजन किया जा रहा है। तखतपुर ब्लॉक के शासकीय माध्यमिक शाला छतौना में 27 अगस्त, बिल्हा ब्लॉक के उपनियंत्रक ब्रेल प्रेस, बिलासपुर में 28 अगस्त, तखतपुर ब्लॉक के सांस्कृतिक भवन तखतपुर में 29 अगस्त, कोटा ब्लॉक के जनपद पंचायत कोटा में 30 अगस्त, मस्तूरी ब्लॉक के मंगल भवन मस्तूरी में 31 अगस्त तक शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के आयोजन का समय सुबह 10 से दोपहर 2 बजे किया गया है। शिविर में सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्री प्रशांत मोकासे को नोडल अधिकारी मो. 9425535433 एवं सहायक कलाकार एल.डी. भांगे को सहायक नोडल अधिकारी मो. 7000698652 बनाया गया है। शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों एवं उनके सहयोगी के लिए बैठक, पानी, स्वल्पाहार, आहार एवं छाया आदि व्यवस्था करेंगे।

परीक्षण के समय दिव्यांगजनों के लिए आवश्यक दस्तावेज-

शिविर में दिव्यांगजनों को अपने साथ ये दस्तावेज लाना अनिवार्य है जिसमें यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र जिसमें उपकरण निःशुल्क प्राप्त करने के लिए 22,500 रू. या इससे कम की मासिक आमदनी होना अनिवार्य है, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों की छायाप्रति भी लाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।