बिलासपुर // स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा जिले में संचालित 21 अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 सितम्बर 2024 तक है। विस्तृत जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट bilaspur.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है। इन पदों हेतु पदवार लिंक जारी किए गए है जिसमें जाकर आवेदक ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।ऑफलाईन आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। विज्ञापन का प्रारूप कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर और संबंधित विद्यालयों के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।