बिलासपुर // स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के संक्रमण का अनुकूल मौसम है। स्वाइन फ्लू का वायरस तेजी से हवा में फैलता है। स्वास्थ्य विभाग ने इन बीमारियों से रोकथाम एवं बचाव के लिए सजग रहने की समझाइश देते हुए पर्याप्त सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहकर अस्पतालों में पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इससे संबंधित जानकारी और सुझाव के लिए हेल्पलाईन नम्बर जारी किया है। ये नम्बर दिन-रात चालू रहेंगे। स्वाइन फ्लू के लक्षण की जरा भी आशंका होने पर इन नम्बरों से संपर्क कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सकती है। सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने सभी स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को स्वाइन फ्लू को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि स्वाइन फ्लू के जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर इसकी जांच और उपचार करवाएं।

सिम्स का हेल्प लाईन नम्बर 75874-85907, जिला अस्पताल 07752-480251, अपोलो अस्पताल 97555-50834 और स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 104 पर संपर्क किया जा सकता है। सीएमएचओ ने बताया कि स्वाइन फ्लू के लक्षण आम सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षणों जैसे होते है। स्वाइन फ्लू का जो वायरस होता है वो मनुष्य के श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। ये फेफड़ों को नुकसान पहुंचाता है। फेफड़े धीर-धीरे काम करना बंद कर देते हैं। उन्होंने बचाव के उपाय बताते हुए बताया कि सर्दी-खांसी के मरीजों से बात करते समय मुंह में रूमाल रखें या मास्क का प्रयोग करें। साथ ही बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोएं या हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें। जोखिम वाले लोगों से दूरी बनाए रखें और सर्दी-खांसी लक्षणों वाले लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। खांसी या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल या कोहनी से ढकें। पौष्टिक आहार लें, पर्याप्त आराम करें और तनाव कम रखें, स्वच्छता बनाए रखें नियमित रूप से सतहों और वस्तुओं को साफ करें । यदि आपको लक्षण दिखाई दें तो तुरंत चिकित्सा सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।