बिलासपुर :–  जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के लिए शहर से लेकर गांव तक सघन अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें नागरिक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण तथा स्वीप के नोडल अधिकारी और जिला पंचायत सीईओ श्री अजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में स्वीप के तहत शहरों से लेकर गांवों तक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत पोस्टकार्ड, रंगोली, पेंटिग, पोस्टर सहित अन्य कार्यक्रम कर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में एकीकृत बाल विकास परियोजना तखतपुर अंतर्गत तखतपुर, बेलपान, विजयपुर, पाली, खपरी, बीजा एवं गिरधौना परिक्षेत्र में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में एवं पंचायत स्तर पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया गया। जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत इन क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। आकर्षक रंगोली, मेंहदी और मानव श्रृंखला बनाकर क्षेत्रवासियों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के तहत ग्रामवासियों ने शत प्रतिशत मतदान करने की शपथ भी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।