बिलासपुर // संभागायुक्त महादेव कावरे ने कार्यभार ग्रहण करने के तत्काल बाद संभाग स्तरीय अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित समय पर दफ्तर पहुंचे और समय पर वापस जाएं। हर अधिकारी कर्मचारी की टेबल पर उनकी नाम पट्टिका प्रदर्शित होने चाहिए।

कावरे ने कहा कि लोक सेवा गारण्टी अधिनियम के तहत राज्य सरकार द्वारा जनता के कामों के लिए जो समय-सीमा निर्धारित की गई है, अनिवार्य रूप से इसका पालन किया जाये। निर्धारित प्रारूप में इसकी पंजी का संधारण किया जाये। मौसमी बीमारियों एवं खेती किसानी के बारे में भी जानकारी ली। स्वाईन फ्लू के कुछ प्रकरणों की जानकारी मिलने पर सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने पशुओं में भी महामारी एवं टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। विभाग द्वारा कुछ समस्या की जानकारी बताये जाने पर दूर करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने बैठक में निर्माण एवं विकास कार्यों की भी समीक्षा की। निर्माण कार्यो में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के पहले अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंटकर संभागायुक्त का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।