बिलासपुर // बिलासपुर चैप्टर के द्वारा मां नर्मदा के उदगम स्थली अमरकंटक में आर्ट ऑफ लिविंग का एडवांस कोर्स की रचना की गई जिसमे 85 प्रतिभागियों ने भाग लिया तीन दिवस तक चली इस शिविर में शरीर और मन को स्वस्थ रखने योग ध्यान और प्राणायाम के साधकों को मौन साधना कराया गया बैंगलोर आश्रम से आए एडवांस कोर्स टीचर स्वामी ब्रह्मनित्यानंद जी के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने जीवन को आनंद, प्रेम और उमंग से जीने की कला सीखी बिलासपुर चैप्टर के डी टी सी धीरज श्रीवास्तव बताते हैं कि व्यक्ति और परिस्थितियां जैसी हो उसे स्वीकार कर आप अपने आप को ऊर्जा से परिपूर्ण कर सकते हैं शरीर पर आपके स्वांशो का गहरा प्रभाव है स्वांशों की साधना से आपका चित्त शांत हो जाता है और जिसका सीधा लाभ आपके शरीर पर पड़ता है आज के परिवेश में जब हमारी आवश्यकताओं की सूची लम्बी होते जा रही है अपने को संयमित रखने आध्यात्मिक ऊर्जा का सहारा लेना आवश्यक हो जाता है कोर्स में सहायक के रूप में धर्मवीर सिंह, डा योंगेश कीर्ति मिश्रा ,इंदर गुरबाणी ,सुमन गुरबाणी ,अंशुला सैनी ,गीतांजलि बारेठ ,राहुल साहू दिनेश साहू अरुण साहू सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।