बिलासपुर :– कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण एवं एसपी श्री संतोष कुमार सिंह ने रात में दौरा कर विधानसभा चुनाव के लिए कोनी और सकरी में बनाये गये जांच नाके में तैनात एसएसटी दल के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं दो तीन वाहनों की जांच की। मंगला चौक एवं तिफरा चौक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेषकर अन्य जिलों के पासिंग वाहनों की सघन जांच करने कहा। जांच के दौरान आवागमन बाधित नहीं न हो इसके लिए वाहनों को किनारे खड़ी करके जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत भी उनके साथ में मौजूद थे। उन्होंने संधारित पंजी की जांच की। जांच किए जा रहे सभी वाहनों का रिकार्ड दर्ज करने को कहा। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में 19 स्थैतिक निगरानी दल और 19 फ्लाइंग स्क्वाड टीम तैनात हैं। चुनाव में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए कैश, शराब, अन्य सामग्री की जब्ती इन टीमों द्वारा की जा रही है। कलेक्टर-एसपी रायपुर रोड स्थित भोजपुरी टोल नाके भी पहुंचे। कलेक्टर ने एसएसटी टीमों में और मैनपावर की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।