बिलासपुर // श्रम विभाग द्वार जिले के भवन निर्माण जगहों पर काम कर रहे श्रमिकों को छत्तीसगढ़ एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल में पंजीयन कराने हेतु विभाग द्वारा शिविरों का आयोजन विभिन्न स्थानों पर किया जा रहा है। विभाग द्वारा श्रमिकों के कामों के अनुसार उन्हें शिविर स्थल पर ही उनका पंजीयन किया जा रहा है। श्रमिक केवल अपने आधार कार्ड, बैक खाता एवं मोबाईल नम्बर की जानकारी देकर श्रम विभाग से अपना पंजीयन करा सकते हैं। शिविर में ऐसे श्रमिकों का भी पंजीयन किया जाएगा जिनका पूर्व में ई-श्रम कार्ड बना हुआ है।

शिविर का आयोजन 12 सितम्बर को एस एस स्कूल बिल्हा हाई कोर्ट कॉलोनी बोदरी एवं हाउसिंग कॉम्प्लेक्स छठघाट, 13 सितम्बर को साहू मोहल्ला सेंदरी, 17 सितम्बर को आदिवासी भवन तेलीपारा, हाउसिंग देवरी खुर्द एवं अरपा ग्रीन सेंदरी, 20 सितम्बर को तहसील भवन सीपत, बरतोरी एवं गीतांजलि सिटी, 23 सितम्बर को राजकिशोर नगर, 24 सितम्बर को अंडरग्राउंड पार्किग बोदरी, 25 सितम्बर को मस्तूरी, 27 सितम्बर को नचिकेता सिलपहरी एवं गणपति होम्स मोपका में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।