बिलासपुर // प्रधानमंत्री आवास योजना, शहरी से मंगला धुरीपारा की रहने वाली महेत्रीन बाई का पक्के आवास का सपना साकार हो गया है, उम्र के इस पड़ाव पर सरकार की इस योजना से पक्का घर मिलने से महेत्रिन बाई ने सरकार को ध्यान्यवाद दिया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आवासहीन परिवारों के लिए संवेदनशील योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उन परिवारों के लिए वरदान बनी है जो अपने पक्के घर का सपना देख रहे थे। मंगला धुरी पारा निवासी महेत्रिन बाई को योजना के तहत पक्का घर मिला है वे कहती हैं कि उन्होंने अपने जीवन का लंबा समय कच्चे आवास में बिताया है,और उससे होने वाली दिक्कतों को झेला है, लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर मिलने से उन जैसे गरीब परिवारों का पक्के घर का सपना पूरा हुआ है। महेत्रिन बाई ने पक्का आवास देने के लिए सरकार का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीब परिवारों का का पक्के आवास का सपना साकार हो रहा है,और उनका जीवन संवर रहा है। जरूरतमंद परिवारों को शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से मिल रही मदद से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।