बिलासपुर :– विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने जिला प्रशासन द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप का आयोजन किया जा रहा है। गांव गांव से लेकर शहर तक इन कार्यक्रमों से मतदाताओं में जागरूकता आ रही है और बड़ी संख्या में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है। इसी क्रम में कोटा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरपाली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली बनाने, शपथ ग्रहण एवं स्वीप डांडिया का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न कॉलेजों एवं स्कूलों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए पोस्टर प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों द्वारा बनाई गई पोस्टर की प्रदर्शनी शीघ्र जिला पंचायत परिसर में लगाई जाएगी ताकि मतदाता प्रेरित होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। शासकीय निरंजन केशरवानी महाविद्यालय कोटा, सीपत स्थित मदनलाल शुक्ला कॉलेज, डीएलएस कॉलेज, नवापारा के डीपी शुक्ला स्कूल में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित की गई। मौलाना आजाद शिक्षा महाविद्यालय एवं साईंस कॉलेज में एक दिया एक वोट और मतदान के लिए एक दीप जैसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के द्वारा आयोजित किया गया। डीपी विप्र महाविद्यालय में पतंग सजाओं प्रतियोगिता की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।