बिलासपुर // 21 सितंबर से चल रही 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज रंगारंग समापन हो गया है। पांच संभागों की इस प्रतियोगिता में बिलासपुर ओवरऑल चैंपियन रहा। बिलासपुर के खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों विजेता की ट्रॉफी हासिल की। इस अवसर पर बिल्हा क्षेत्र के विधायक धरमलाल कौशिक , बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला , जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि की आसंदी से इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकने में सक्षम खिलाड़ी छत्तीसगढ़ में है। खिलाड़ी कभी हारता नहीं है या तो जीतता है या सीखता है।यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है कि हमारे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया के माध्यम से खेल को प्रोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। खेल के मैदान में पसीना बहाने से मान, सम्मान, धन, दौलत,शोहरत सब कुछ प्राप्त किया जा सकता है। आप आगे भी इसी तरह लगन के साथ खेलते रहें और अपना, अपने परिवार का, विद्यालय का और प्रदेश का नाम रौशन करें। हर परिस्थिति में जो डटा रहता है और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगातार मेहनत करते रहता है,वही आगे जाकर उपलब्धि का परचम लहराता है।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान “धान का कटोरा” के रूप में पहले से है ।उसके बाद यदि किसी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की पहचान बने तो हम चाहते हैं कि वह खेलों के क्षेत्र में बने और हमारे प्रदेश का नाम यदि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में रोशन हो तो जरूरी है कि नींव मजबूत हो और यह आयोजन उसी नींव को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण पहल है। पहले हमारे बड़े हमसे कहते थे कि पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब खेलोगे कूदोगे तो बनोगे खराब। लेकिन अब आप पढ़कर नवाब तो बनेंगे ही आप खेलकर नवाब और उससे आगे भी जा सकते हैं। खिलाड़ियों के सम्मान में स्कूली छात्राओं द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि अरूण साव ने खेल झंडा उतारकर प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की। रामदेव कुमावत व नगर निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश सिंह भी इस मौके पर उपस्थित थे। आयुक्त नगर निगम अमित कुमार ने स्वागत भाषण दिया।जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।