बिलासपुर // पशु चिकित्सा विभाग द्वारा भेड़ बकरियों को पी.पी.आर. से बचाने जिले में 31 अक्टूबर 2024 तक सघन टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पी.पी.आर. भेड़ बकरियों के प्लेग के रुप में भी जाना जाता है यह अत्यधिक वायरल संक्रामक रोग है। जो घरेलू छोटे जुगाली करने वाले पशुओं को होता है। इस रोग के होने पर पशुओं को बुखार, मुह में छाले, दस्त और निमोनिया हो जाता है तथा 50 से 80 प्रतिशत मृत्यु की संभावना होती है।

जिले में भेड बकरियों की संख्या 1 लाख 34 हजार है। विभाग सभी अधीनस्थ संस्थाओं को टीकाद्रव्य उपलब्ध कराया जा चुका है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये हैं। यह टीका विभाग द्वारा प्रतिवर्ष लगाया जाता है। जिससे मृत्यु दर घटकर 10 प्रतिशत तक हो गई है। जिले के संयुक्त संचालक डॉ. जी.एस.एस. तंवर द्वारा भेड़ बकरी पालने वाले समस्त पशु पालकों से टीकाकरण कराने अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।