बिलासपुर :– दिनांक 21 /10/ 2023 दिन शनिवार को ग्राम सतीबहरा स्थित श्री संदीप शुक्ला जी के फार्म हाउस में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की बैठक आयोजित की गई बैठक में बेलगहना तहसील इकाई के पत्रकार साथी एकत्रित होकर बेलगहना तहसील इकाई का गठन किया बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ,प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल ,प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ,प्रदेश संगठन सचिव सुरजीत सिंह चावला, प्रदेश संगठन सचिव एवं बिलासपुर संभागीय अध्यक्ष उमाशंकर साहू एवं जिला संरक्षण हनुमान अग्रवाल के साथ कोटा के युवा पत्रकार संगठन के संभागीय उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर उपस्थित रहे । बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने एक मत होकर बेलगहना इकाई तहसील के लिए इमरान खान को अध्यक्ष एवं राम प्रताप सिंह को तहसील इकाई में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी सभी साथियों की आपसी सहमति एवं प्रदेश सचिव विनय मिश्रा की अनुशंसा से बेलगहना के पत्रकार साथी प्रमोद शुक्ला को बिलासपुर जिला सचिव के पद की जिम्मेदारी सौंप गई इसी तरह कोषाध्यक्ष पद हेतु सुरेंद्र मिश्रा (विक्की )उपाध्यक्ष पद हेतु लल्लन तिवारी ,मनहरण कश्यप सह सचिव पद हेतु मनु अग्रवाल श्री राम यादव को नियुक्त किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने सभी पदाधिकारीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आपसी सामंजस्य स्थापित करते हुए एकता को बनाए रखने के लिए कहा और संगठन को मजबूत करने को कहा, उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य एक होकर पत्रकारों को संगठित करने का काम करते हुए जनता का आईना बनने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।