बिलासपुर // कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक जनदर्शन में दूर-दराज से आये लोगों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने सभी की समस्याओं को इत्मीनान से सुना और निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदन भेजते हुए जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए।

साप्ताहिक जनदर्शन में मस्तूरी ब्लॉक के ग्राम पंचायत सरसेनी की सरपंच श्रीमती गंगोत्री एवं ग्रामीणों ने सरसेनी में नये धान खरीदी केन्द्र की मांग की। उन्होंने बताया कि यहां के किसान धान बेचने के लिए जैतपुर सोसायटी जाते हैं जो यहां से 8 से 10 किलोमीटर दूर है, जिससे किसानों को परिवहन में दिक्कत होती है। कलेक्टर ने उप पंजीयक सहकारी संस्थाओं को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मस्तूरी तहसील के वार्ड क्रमांक 3 नइयापारा निवासी रामकुमारी साहू एवं ग्रामवासियों ने अवैध निर्माण हटाकर निस्तारी की सुविधा दिलाने कलेक्टर को आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि लोगों को आंगनबाड़ी, तालाब एवं मंदिर तक जाने के लिए रास्ता नहीं छोड़ा गया है। कलेक्टर ने पचपेड़ी तहसीलदार को आवेदन भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

सरकण्डा निवासी मुनीराम कैवर्त ने जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत की इस मामले को एसडीएम बिलासपुर देखेंगे। कस्तूरबा नगर निवासी श्रीमती प्रतिभा यादव ने अनुकम्पा नियुक्ति के लिए गुहार लगाई। चपोरा के श्री साध राम ने बटांकन के लिए अर्जी दी। कलेक्टर ने आवेदन तहसीलदार बिलासपुर को आवेदन प्रेषित कर हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उसलापुर निवासी शैल कुमारी ध्रुव ने आर्थिक सहायता के लिए आवेदन दिया। मोहित राम सूर्यवंशी ने कलेक्टर से मुलाकात कर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन दिया। इस मामले को सीईओ मस्तूरी देखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।