बिलासपुर // राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जिला चिकित्सालय, सिम्स चिकित्सालय में डॉटस् सेंटर स्थापित कर मरीजों को जाँच एवं उपचार की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध करायी जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा टीबी मरीजों के बेहतर उपचार के लिए किये गए प्रयासों की सराहना की गई। वर्तमान समय जिले में 1 हजार 792 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिन्हें दवाईयाँ एवं निक्षय मित्र के माध्यम से अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में राज्य स्तर से दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता है।

जिले में 12 नॉट सेंटर (सीबीनॉट/टुनॉट) संचालित हैं। जिनकी सहायता से द्वितीय श्रेणी के घातक टीबी रोग की निःशुल्क जाँच की जाती है एवं प्राथमिक चरण में ही रोग की पहचान कर उसका उपचार सुनिश्चित किया जाता है। क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिले में संचालित समस्त निजी चिकित्सा संस्थानों में भी टीबी मरीजों को निःशुल्क दवाईयों एवं जाँच सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।