सफलता की कहानी

 

 

बिलासपुर // प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का घर और स्वीकृति पत्र मिलने से उन परिवारों के चेहरे खिल उठे जो अब तक कच्चे घर की दिक्कतों से जूझ रहे थे। प्रधानमंत्री आवास योजनासे निर्धन परिवारों को कच्चे आवास से मुक्ति मिल रही है। योजना के हितग्राहियों ने सरकार का आभार जताया है।

योजना से लाभान्वित ग्राम काठा कोनी निवासी किसान श्री भागबली ने बताया कि अब उन्हें कच्चे घर की परेशानियों से छुटकारा मिल गया है और परिवार पक्के आवास में खुशी से रह रहा है, उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।

मुड़पार के हितग्राही श्री राजेंद्र कुमार भी पक्का घर मिलने से गदगद हैं , और सरकार का आभार जताते नहीं थकते। ग्राम काठाकोनी निवासी श्रीमती जवलती सूर्यवंशी और कौशल्या बाई ने पक्का घर देने के लिए सरकार को धन्यवाद दिया। इनका कहना है कि अब उन्हें कच्चे घर की मुश्किलों से छुटकारा मिल जाएगा।

ग्राम कौड़ियां, मस्तूरी की श्रीमती कांति बाई पक्का घर मिलने से बेहद खुश है कांति बाई ने शासन का आभार जताते हुए कहा कि हम जैसे गरीब परिवारों के लिए पक्का घर किसी सपने से कम नहीं है। लेकिन सरकार ने उनका पक्के घर का सपना पूरा कर दिया है। सरकार कि संवेदनशील योजना के लिए हितग्राहियों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।