बिलासपुर // राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन के अंतर्गत 2023-24 में जारी संविदा के विभिन्न पदों पर कर्मचारियों की भर्ती किये जाने हेतु दावा आपत्ति निराकरण उपरांत सामान्य मेरिट सूची, कौशल परीक्षा हेतु मेरिट सूची व परीक्षा हेतु मेरिट सूची जिले की वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर अपलोड की गई है। जिसका अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते है। इन पदों पर मूल दस्तावेज सत्यापन 15 अक्टूबर को सवेरे 11.30 बजे से होगा। कौशल परीक्षा 15 अक्टूबर को दोपहर 01.30 बजे से कौशल परीक्षा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल राजेन्द्र नगर नेहरू चौक बिलासपुर में आयोजित की गई है। रेडियोग्राफर एक्सरे टेक्निशियन एवं एकाउंटेंट एनटीईपी के लिए दावा आपत्ति निराकरण एवं मेरिट सूची पृथक से जारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।