बिलासपुर // बंदरों का उत्पात इन बैगा आदिवासी परिवारों के लिए अब मायने नहीं रखता। बंदरों की शैतानी से उनके घर को अब किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। जंगलों के बीच बसे करका गांव (कोटा) के हीरा बाई व मेलूराम बैगा को पीएम जनमन योजना के तहत पक्का आवास बन जाने से संभव हो सका है। बंदरों के घर के छत में कूदफांद की ओर उनका अब ध्यान भी नहीं जाता। बंदरों का आतंक और नुकसान अब उनके लिए बीते दिनों की बात हो गई है।

जिले के कोटा विकासखण्ड के ग्राम करका के रहने वाले जनजाति परिवार के मेलूराम बैगा और इसी गांव की रहने वाली हीरा बाई को पीएम जनमन आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। मेलूराम बैगा ने बताया कि उनका गांव जंगल के बीच है और यहां कच्चे घरों में बंदरों का आतंक बना रहता है। कच्चे घर में बंदर आए दिन नुकसान पहुंचाते थें। कच्चे घर की खप्परों को तोड़ दिया करते थें जिसके कारण बरसात में पानी टपकता था। परिवार हर समय चिंतित रहता था। सरकार से मिली 2 लाख रूपए की मदद से अब उनका पक्का घर बन चुका है और परिवार खुशी से पक्के घर में जीवन यापन कर रहा है। अब उन्हें कच्चे घर में होने वाली दिक्कतों से छुटकारा मिल गया है। मेलूराम बैगा ने पक्की छत देने के लिए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

इसी तरह करका गांव की हीरा बाई बैगा ने बताया कि उनका गांव जंगल और पहाड़ों के बीच बसा है, ऐसे में जहरीले जीव-जन्तुओं के साथ बंदरों का भी आतंक बना रहता था। बंदर उनके मिट्टी के घरों को काफी नुकसान पहुंचाया करते थे। लेकिन अब पक्की छत होने से बंदरों की उछल कूद से भी कोई फर्क नहीं पड़ता। हीरा बाई बैगा ने पक्का घर देने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

उल्लेखनीय है कि पीएम जनमन योजना के तहत जनजाति परिवारों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।