कांकेर, 16 नवम्बर 2024 खरीफ विपणन वर्ष से 024- 25 के तहत राज्य सरकार द्वारा 14 नवम्बर से धान खरीदी प्रारंभ कर दी गई है। इसी के साथ ही अवैध रूप से धान का परिवहन, भंडारण और विक्रय करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार 15 नवम्बर को कृषि उपज मंडी चारामा की मंडी सचिव द्वारा जांच के दौरान अवैध रूप से धान और मक्का परिवहन के मामले में 03 अलग अलग जब्ती के प्रकरण तैयार कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेसर्स नवकार ट्रेडर्स नारायणपुर के 148.50 क्विटल मक्के का परिवहन करते हुए पाया गया। इसी तरह ईश्वर धुव सुरही से 11 क्विंटल धान और श्री मंजू नेताम ग्राम बादल से 15.20 क्विंटल धान, कुल 26.20 क्विंटल की जब्ती कर संबंधितों के विरुद्ध क्रमशः मंडी अधिनियम 1972 की धारा 19 और धारा 02 की उपधारा (1) ड ड के तहत नियमानुसार कार्यवाही की गई। कलेक्टर के निर्देशानुसार आगे भी अवैध धान परिवहन करते पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्रवाई में मंडी सचिव चारामा श्रीमती शकुंतला ओझा, सुश्री तब्बूबाला चतुर्वेदी और रितेश नाग सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।