सूरजपुर। नशे का कारोबार कर युवा पीढ़ी को नशे की लत लगाने और नशे के गोरख धंधे में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही कर उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजने के कड़े निर्देश वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के पुलिस अधिकारियों को दिए है। अधिकारियों को मिले कड़े निर्देश पर थाना-चौकी की पुलिस लगातार ऐसे लोगों की सूचनाए एकत्रित कर कार्यवाही करने में लगी हुई है।

इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 18/11/2024 के रात्रि में थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सूरजपुर की ओर से एक मोटर सायकल में 3 व्यक्ति नशीली दवाई लेकर बिक्री करने प्रेमनगर की ओर जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने ग्राम नारायणपुर में घेराबंदी लगाया इसी दौरान मोटर सायकल में 3 व्यक्ति आते दिखे जिन्हें रोकवाने का इशारा करने पर 1 व्यक्ति मोटर सायकल से कूदकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस टीम ने मोटर सायकल सहित अजय साहू उर्फ जयप्रकाश उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भुवनेश्वरपुर, थाना रामानुजनगर एवं रहमान ताज पिता समशुद्दीन उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम देवनगर, थाना सूरजपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से 318 नग नशीली इंजेक्शन, 22 नग कफ सिरप व 550 नग टेबलेट पाया, जिसकी बाजारू कीमत करीब 1 लाख 85 हजार रूपये है। मामले में नशीली दवाई व मोटर सायकल जप्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में फरार 1 आरोपी की पतासाजी सरगर्मी से की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर राजेन्द्र साहू, एएसआई मनोज पोर्ते, प्रधान आरक्षक सुशील तिवारी, हंसराम कनेडिया, आरक्षक दीपक यादव, महेंद्र सिंह, रूपदेव सिंह, सैनिक पंकज पटेल, रजनीश पटेल व देवचंद पाण्डेय सक्रिय रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।