बेमेतरा 20 नवंबर 2024 
जिला अस्पताल बेमेतरा में जेवरा निवासी भर्ती मरीज जिनका हीमोग्लोबिन 3 ग्राम रक्त कमी पूर्ति हेतु उन्हें ओ पॉजिटिव रक्त चाहिए था जो कि जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था ,परिजन परेशान थे, जिला अस्पताल के एक कर्मचारी ने जानकारी होने पर चर्चा किया जिन्हें ईलाज के लिए मरीज लेकर आए दवा व्यापारी संघ के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश दुबे ने सुनकर ब्लड बैंक में संपर्क किया और उनके लिए स्वयं रक्तदान किया दिनेश दुबे जी का रक्त समूह ओ पॉजिटिव था, आवश्यकता पड़ने पर और कई बार श्री दिनेश दुबे जी ने रक्त दान किया है, जिला अस्पताल बेमेतरा के इनके पुण्य कार्य का प्रशंसा करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया है । श्री दिनेश दुबे जी ने कहा रक्तदान के बाद आत्मीय खुशी और मन प्रसन्नचित रहता है, रक्तदान से कोई भी शारीरिक कमजोरी नहीं होता जरूरतमंदो को समय पर रक्त उपलब्ध हो तो कई जाने बचाई जा सकती है,इसलिए ब्लड बैंक में हमेशा ब्लड उपलब्ध रहे इसके लिए आम जन युवा साथी स्वयं आकर रक्त दान करने पर जोर दिया।
