हैण्डपंप पर निर्भरता हुई खत्म

बिलासपुर, 22 नवंबर 2024/बिल्हा विकासखंड में स्थित है ग्राम लगरा जो जिला मुख्यालय से लगभग 13 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस ग्राम में 403 परिवार रहते हैं। जल जीवन मिशन आने के पहले गांव के लोगों को शुद्ध पेय जल सम्बंधित समस्या हमेशा बनी रहती थी। लगरा के लोगों को पीने के पानी के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था। बरसात में गंदा पानी निकलने कि समस्या और गर्मी के दिनों में भू जल स्तर में गिरावट की समस्या होने के कारण हैण्डपंप से भी पानी नहीं मिल पाता था। गांव में हैण्डपंप होने के बाद भी पेयजल संबंधित समस्या बनी रहती थी। परन्तु जल जीवन मिशन के तहत पूरे लगरा गांव में 403 टेपनल कनेक्सन दिए गए हैं और जल जीवन मिशन के तहत 1,15,000 लीटर क्षमता वाली उच्च स्तरीय जलागार का निर्माण किया गया है। 5520 मीटर यू.पी. व्ही.सी. पाईप लाइन ग्राम मे बिछाया गया है।

लगरा में जल जीवन मिशन का पानी पहुंचने से लोग खुश हैं। लगरा के लोगों को पेयजल संबंधित समस्या से निजात मिल गया है। हितग्राही श्रीमती राही विश्वकर्मा कहती है कि जल जीवन मिशन से पहले उन्हे पेयजल के लिए हैण्डपंप पर निर्भर रहना पड़ता था और अपनी बारी के इंतजार में बहुत समय व्यतित हो जाता था जिससे वे अपने घरेलू कार्य एवं कृषि कार्य करने में पिछड़ जाती थीं और कई महत्वपूर्ण कार्य समय के कमी के कारण चुक जाता था। जल जीवन मिशन के तहत अब घर पर ही टेप नल लगाये जाने से पानी भरने हेतु हैण्डपंप पर निर्भर नहीं होना पड़ता, अब सारा काम सही समय पर हो जाता है।

इसी तरह हितग्राही श्रीमती राजेश्वरी यादव कहती है कि इस योजना से पहले पानी भरने के लिए उन्हें दूसरे मोहल्ले जाना पड़ता था वहां लोगों की भारी भीड़ हुआ करती थी जिसके कारण पानी भरने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी और बहुत थकान हो जाता था, और कभी कभी लड़ाई झगड़ा भी हो जाया करता था परंतु अब जल जीवन मिशन योजना से घर पर ही शुद्ध पेयजल प्राप्त हो रही है जिससे मैं बहुत खुश हूं। लगरा के ग्रामवासियों का कहना है कि जल जीवन मिशन ने उनके जीवन स्तर में काफी परिवर्तन लाया है, जहां लोग पहले पेयजल के लिए अपना मुख्य कार्य भी छोड़ देते थे परंतु अब घर पर नल से जल मिल जाने से लोग अपने मुख्य कार्य जैसे कृषि एवं अन्य व्यवसाय आदि पर ध्यान दे पाते है जिससे लोगों के आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इस योजना के लिए सभी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।