बिलासपुर :– चुनाव आयोग का शत प्रतिशत मतदान का संदेश जिले में समाज के सभी तबकों में प्रभावकारी तरीके से पहुंच रहा है। इसी क्रम में आज श्रमिकों ने आगामी 17 नवम्बर को हजारों की संख्या में मतदान करने और कराने का संकल्प लिया। शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान नारे से समूचा बिलासपुर गूंज उठा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण के मार्गदर्शन में आज जिले में सभी जगहों पर श्रमिकों ने शत प्रतिशत मतदान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।

जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल ने मस्तूरी ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को मतदान की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर व्यक्ति को अनिवार्य रूप से मतदान करना होगा। उन्होंने सभी से मतदान करने और कराने का संकल्प लेने की अपील की। चारो ब्लाकों के सभी पंचायतों में श्रमिकों ने मतदाता शपथ ली। कार्यक्रम में नववधु एवं नव मतदाताओं का भी सम्मान किया गया। श्रम विभाग द्वारा शनिचरी चावड़ी, चिंगराजपारा, बृहस्पति बाजार चावड़ी, फल सब्जी मंडी तिफरा, नगर पालिका कोटा, दोमुहानी, बेलतरा, रहंगी सहित अन्य जगहों पर श्रमिकों को मतदाता शपथ दिलाई गई।

उद्योग विभाग द्वारा औद्योगिक परिक्षेत्र सिरगिट्टी में स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अग्रवाल की मौजूदगी में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया एवं श्रमिकों को शत प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में दुर्गा ऑयल, ब्लैक डायमंड, नर्मदा ड्रिंक्स, डिलक्स स्टील, बीईसी फर्टिलाइजर, केएस प्रोडक्स, शिवांगी फूडस, सत्या सर्विस सेंटर, महेंद्रा ऑटो सेन्टर एवं के पान सुगंध प्राइवेट लिमिटेड के लगभग 500 श्रमिक शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।