बिलासपुर :–  इस बार कांग्रेस बेलतरा में बड़ी जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही यह समूचा क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। प्रयास रहेगा कि बेलतरा सबसे विकसित विधानसभाओं में शामिल हो। क्षेत्र के मतदाताओं और आमजनों तक राज्य सरकार की हर योजना का लाभ पहुंचे यह भी सुनिश्चित किया जाएगा। विधानसभा क्षेत्र में सड़क, बिजली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं का निबटारा प्राथमिकता के आधार पर होगा। पूर्ववर्ती विधायकों की अनदेखी से क्षेत्र में जो पिछड़ापन पनपा है उसे राज्य सरकार की मदद से दूर किया जाएगा।

 

यह तमाम बातें कही है बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार  विजय केसरवानी ने पूर्व में नामांकन का एक सेट जमा किया था लेकिन आज दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में विशाल जनरैली के तौर पर वह जिला निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और अपना नाम-निर्देशन पत्र जमा किया। इस अवसर पर बेलतरा विस क्षेत्र के हजारों कार्यकर्ता और बड़े पदाधिकारी उनके साथ थे। सभी में विजय के जीत को लेकर विश्वास साफ दिखाई दे रहा था। कार्यकर्ता लगातार कांग्रेस जिन्दाबाद, भूपेश बघेल जिन्दाबाद और विजय केसरवानी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।

 

परंपरागत व्यवसाय को मिलेगा बढ़ावा

 

विजय केसरवानी ने बताया कि बेलतरा क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग निवास करते है जो परम्परागत व्यवसाय के आधार पर जीवन यापन करते है। उनका प्रयास होगा की ऐसे ग्रामीण व्यवसाइयों को नियमित बाजार उपलब्ध हो। क्षेत्र के कुम्हार, सुनार, धोबी, नाई वर्ग के भाई-बहनों को सीधे तौर पर पौनी पसारी योजना से जोड़ते हुए उन्हें लाभ के लिए बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इसी तरह क्षेत्र के सब्जी व्यवसाइयों के लिए परिवहन सुविधा को सुगम किया जाएगा। कृषि कार्य को सुगम बनाने और क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिए नहरों का जाल बिछाया जाएगा। वही शहरी क्षेत्र में सड़क व्यवस्था को मजबूत करना, पेजल के लिए सभी घरो में कनेक्शन और शहरी इलाको के परिवारों को भी राशन कार्ड योजना से जोड़ना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।