बिलासपुर :– चुनाव आयोग के नियुक्त प्रेक्षकों ने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रस्तावित मतगणना स्थल एवं स्ट्रांग रूम की प्रशासनिक तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया है। सामान्य प्रेक्षक श्री कुमार प्रशांत एवं उदयन मिश्रा एवं पुलिस प्रेक्षक श्री सतीश कुमार गजभीए ने संयुक्त रूप से शाम में स्थल निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह भी साथ थे। उन्होंने निर्वाचन आयोग की चेक लिस्ट के अनुरूप तैयारियो का अवलोकन किया। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैयार किये जा रहे स्ट्रांग रूम एवं मतगणना स्थल का सघन निरीक्षण किया। मतगणना स्थल भूतल पर एवं स्ट्रांग रूम प्रथम मंजिल पर बनाये गये हैं। पुलिस प्रेक्षक श्री गजभिए ने सुरक्षा के मद्देनजर कुछ दिशा-निर्देश दिए। वाहनों के लिए प्रस्तावित पार्किंग स्थल के समतलीकरण एवं प्रकाश व्यवस्था करने को कहा है। जिला कार्यालय में रखे इव्हीएम सेकण्ड रैण्डमाईजेशन के बाद 4-5 तारीख से स्ट्रांग रूम में रखे जाएंगे। मतदान दलों को सामग्री वितरण भी इसी स्थल से 16 नवम्बर को किये जाएंगे। इसके लिए बैरिकेडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने इव्हीएम की सुरक्षा एवं पुलिस जवानों के ठहरने की व्यवस्था की भी समीक्षा की। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।