बिलासपुर :– लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में बिहान की दीदियां बढ़-चढ़ कर भाग ले रही हैं। उन्होंने मतदान करने और कराने का संकल्प लिया है। बिल्हा ब्लॉक के नगोई रीपा में आयोजित कार्यक्रम में दीदियों द्वारा लगाए गए नारों शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान से समूचा बिलासपुर गूंज उठा। रीपा की दीदियों ने स्वीप कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। आत्मनिर्भरता की राह पर चल पड़ी दन दीदियों द्वारा मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने मुहिम चलायी जा रही है। कार्यक्रम में, सीईओ जिला पंचायत एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य प्रशासनिक अफसर और बड़ी संख्या में बिहान की दीदियां शामिल हुई।

श्री अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान अनिवार्य रूप से करना चाहिए। चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करके लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी अपनी भागीदारी निभाए। उन्होंने सभी से कहा कि आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले में मतदान का प्रतिशत कम है इसे बढ़ाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से मतदान करने और आसपास के लोगों को प्रेरित करने की अपील की।

 

जिला पंचायत सीईओं ने दिलाई मतदाता शपथ –

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी श्री अग्रवाल ने बिहान की दीदियों सहित कार्यक्रम में मौजूद लोगों को विधानसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का उपयोग करने की शपथ दिलाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।