बिलासपुर -//- विधनसभा चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के क्रम में चुनाव आयोग के साफ्टवेयर में रैण्डमाईजेशन प्रक्रिया से मतदान दलों का गठन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण द्वारा चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में एनआईसी कक्ष में यह प्रक्रिया पूर्ण की गई। बैठक में चुनाव आयोग के प्रेक्षक श्री नायली इते, श्री कुमार प्रशांत एवं श्री उदयन मिश्रा, नगर निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत,ं जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी उपस्थित थे।

पोलिंग पार्टी गठन के लिए रैण्डमाईजेशन का यह दूसरा चरण था। मतदान दल के अंतर्गत पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी 1 एवं मतदान अधिकारी 2 का समूह बन गया है। इसके अंतर्गत मतदान दलों को यह जानकारी हो जायेगी कि उनकी किस विधानसभा क्षेत्र में ड्यूटी लगी है। लेकिन मतदान कराने के लिए उन्हें किन मतदान केन्द्रों में जाना होगा, इसकी जानकारी उन्हें तृतीय रेण्डमाईजेशन किये जाने के बाद होगा। तृतीय रेण्डमाईजेशन मतदान तिथि से दो दिन पूर्व होगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद तीन विधानसभा क्षेत्र-बिल्हा, बिलासपुर एवं बेलतरा में 16 से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये हैं। इसलिए एक अतिरिक्त बैलट यूनिट की जरूरत पड़ेगी। रैण्डमाईजेशन प्रक्रिया के तहत इन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक अतिरिक्त बैलट यूनिट आवंटित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।