बिलासपुर • विधानसभा चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों ने 10 नवंबर को आयोजित व्यय लेखा जांच में अब तक किए गए चुनावी खर्च का ब्यौरा निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराया है। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोटा विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री अटल श्रीवास्तव ने 10 लाख 76 हजार 328 रूपए अब तक खर्च किए हैं। वहीं इसी विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी श्री प्रबल प्रताप जूदेव ने 12 लाख 49 हजार 305 रूपए, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी श्रीमती रेणु जोगी ने 7 लाख 49 हजार 261 रूपए खर्च करने की जानकारी दी है।

इसी प्रकार तखतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री धर्मजीत सिंह ने अब तक 3 लाख 63 हजार 132 रूपए खर्च कर लिए हैं। बसपा प्रत्याशी श्री मोहन मिश्रा ने एक लाख 54 हजार 667 रूपए और इंडियन नेशनल कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने 9 लाख 33 हजार 740 रूपए खर्च करने की जानकारी दी है। बिल्हा विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी श्री जसबीर सिंह चांवला ने 4 लाख 86 हजार 744 रूपए, भाजपा के प्रत्याशी श्री धरमलाल कौशिक ने 7 लाख 74 हजार 636 रूपए, इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री सियाराम कौशिक ने 2 लाख 74 हजार 430 रूपए व्यय करने की जानकारी प्रस्तुत की है। इसी प्रकार बिल्हा विधानसभा से ही बसपा के प्रत्याशी श्री हेमचंद मिरी ने 2 लाख 36 हजार 665 रूपए और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी सुश्री नेहा भारती ने 1 लाख 45 हजार 690 रूपए अब तक खर्च किया है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी श्री अमर अग्रवाल ने 12 लाख 98 हजार 445 रूपए, आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी डॉ. उज्वला कराडे ने 3 लाख 61 हजार 623 रूपए वहीं इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री शैलेष पाण्डेय ने 6 लाख 8 हजार 323 रूपए खर्च किया है। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से बसपा के प्रत्याशी इंजि. रामकुमार सूर्यवंशी ने 4 लाख 74 हजार 642 रूपए, भाजपा के प्रत्याशी श्री सुशांत शुक्ला ने 8 लाख 4 हजार 488 रूपए एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री विजय केशरवानी ने 8 लाख 10 हजार 382 रूपए खर्च का ब्यौरा दिया है। इसी प्रकार मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी ने 14 लाख 60 हजार 103 रूपए खर्च किए है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की प्रत्याशी चांदनी भारद्वाज ने 2 लाख 29 हजार 165 रूपए, बसपा प्रत्याशी श्री दाऊराम रत्नाकर ने 11 लाख 81 हजार 460 रूपए खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत किया है। इसी विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी श्री दिलीप लहरिया ने 8 लाख 42 हजार 207 रूपए अब तक खर्च किया है। उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों के व्यय लेखा की तीसरी जांच 15 नवम्बर को जिला पंचायत सभाकक्ष में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।