बिलासपुर • मतदान दल के गठन एवं प्रशिक्षण के बाद उन्हें चुनाव कराने के लिए मतदान केंद्र भी आवंटित किया गया। एनआईसी कक्ष में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत सॉफ्टवेयर द्वारा उनकी ड्यूटी लगाई गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण, सामान्य प्रेक्षक श्री उदयन मिश्रा, श्री नायली इते, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल, डिप्टी डीईओ शिवकुमार बनर्जी सहित सभी रिटर्निग ऑफिसर उपस्थित थे। इसी प्रकार संवेदनशील मतदान केन्द्रों में माइक्रो ऑब्जर्वर की ड्यूटी भी रेंडमाइजेशन प्रक्रिया से की गई। निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया स्थानीय एनआईसी के उप निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा पूर्ण की गई। उन्हें 16 नवंबर को कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सवेरे सामग्री वितरण कर अपने गंतव्य मतदान केंद्र के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान 17 तारीख को सवेरे 8 बजे से शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।