बिलासपुर • जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए जिम्मेदारी मिलने पर युवा कर्मी उत्साहित है। 06 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 17 नवम्बर को होने वाले निर्वाचन हेतु  कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर से मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण कर मतदान केन्द्रों की ओर रवाना किया गया। इनमें युवा प्रबंधित मतदान केन्द्रों में युवाओं की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान सामग्री लेने के बाद युवाओं में अपने अनुभव साझा किये। युवा मतदान कर्मी के तौर पर कार्य करने के इस अवसर को युवा मतदान कर्मियों ने अपने लिए अत्यंत गौरवपूर्ण एवं महत्वपूर्ण बताया। सभी ने कहा कि हम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर निर्वाचन के इस महत्वपूर्ण कार्य में अपनी सहभागिता देंगे। युवा मतदान कर्मियों इस महती जिम्मेदारी को स्वयं के लिए गौरव का क्षण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।