बिलासपुर • विधानसभा चुनाव के लिए 3 दिसम्बर को आयोजित मतगणना कार्य में ड्यूटी के लिए रैण्डमाईजेशन के जरिए अधिकारी-कर्मचारियों का चयन किया गया। एनआईसी कार्यालय में कलेक्टर श्री अवनीश शरण एवं रिटर्निंग अफसरों की मौजूदगी में प्रथम रैण्डमाईजेशन के तहत यह कार्य पूर्ण किया गया। रिजर्व टीम मिलाकर 143 मतगणना दलों के लिए लगभग 500 कर्मचारी मतगणना कार्य को अंजाम देंगे। प्रथम रैण्डमाईजेशन के अंतर्गत मतगणना करने वाले कर्मचारियों के नाम का केवल चयन हुआ है। उन्हें किन विधानसभा क्षेत्रों में और किस टेबल में ड्यूटी निभानी है, इसकी जानकारी अभी किसी को नहीं है। मतगणना तिथि के एक दिन पूर्व उन्हें विधानसभा क्षेत्र और मतगणना के दिन 3 दिसम्बर को ही सवेरे टेबल की जानकारी दी जायेगी। ये दोनो प्रक्रियाएं ऑबजर्वर की मौजूदगी में रेण्डमाईजेशन के जरिए आवंटित किया जायेगा। प्रत्येक विधानसभा के इव्हीएम मतों की गणना के लिए कक्ष में 14-14 टेबल लगाए जा रहे हैं। पोस्टल बैलेट्स एवं इटीपीबी मतों की गणना अलग टेबलों में की जायेगी। मतगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की 25 नवम्बर को मल्टीपर्पज स्कूल में सवेरे 11 बजे से प्रशिक्षण आयोजित की गई है। एनआईसी के उप निदेशक श्री मनोज कुमार सिंह ने चुनाव आयोग के साफ्टवेयर में रैण्डमाईजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवकुमार बनर्जी सहित सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निग अफसर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।