बिलासपुर • प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में 26 नवम्बर को डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 125वीं जयंती के अवसर पर सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में संविधान दिवस मनाया जाएगा। राज्य में विधानसभा निर्वाचन के कारण आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है। इसके लिए इस दिन संविधान की प्रस्तावना का पाठन सवेरे 11 बजे ऑनलाईन किया जाएगा। संविधान की प्रस्तावना का ऑनलाईन पाठन readpreamble.nic.in के माध्यम से किये जा सकते है। भारत के लोकतंत्र की जननी विषय पर ऑनलाईन क्वीज में भाग लेने हेतु https://constitutionquiz.nic.in वेब पोर्टल का उपयोग कर सकते है। ऑनलाईन पाठन की सुविधा न होने पर ऑफलाईन संविधान के प्रस्तावना का पाठन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।