बिलासपुर • बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर में आज सफलतापूर्वक एंटी हाईजैक मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। यह ड्रिल ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन के गाइडलाइंस के अनुसार वर्ष में एक बार किया जाता है । बचाव समिति के चेयरमेन कलेक्टर होते हैं। इस कमिटी के मेंबर एसपी, एयरपोर्ट के नोडल अधिकारी, एयरपोर्ट के डायरेक्टर, सीएमएचओ ,सीएसओ, इंटेलिजेंस ब्यूरो, कासो, एयरलाइंस स्टेशन मैनेजर ,मनोचिकित्सक, भाषा विज्ञानी एवं स्थानीय थाने के अधिकारी होते हैं। इस ड्रील में एयरपोर्ट पर वास्तविक रूप से आतंकवादियो के द्वारा विमान की अपहरण की घटना की स्थिति से निपटने एवम यात्रियों को सुरक्षित कैसे निकाला जाता है, उसका उसका अभ्यास किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।