“दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के 107 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा यह अभियान”

“महप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य आतिथ्य में कल सुबह 10 बजे बिलासपुर स्टेशन में आयोजित किया जाएगा व्यापक स्वच्छता अभियान”

बिलासपुर: भारतीय रेलवे अपने व्यापक राष्ट्रव्यापी नेटवर्क के साथ स्वच्छ भारत अभियान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। भारतीय रेलवे इस अभियान के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास के साथ 15 सितंबर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है, जिसका उद्देश्य अधिक हरित और अधिक पर्यावरण-अनुकूल रेलवे प्रणाली को बढ़ावा देना है। इस वर्ष, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय ने संयुक्त रूप से ‘स्वच्छता ही सेवा’ (एसएचएस) अभियान भी शुरू किया है, जिसका रेल मंत्रालय भी एक हिस्सा है। ‘स्वच्छता ही सेवा’ की गतिविधियों को स्वच्छता पखवाड़े की दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के साथ एकीकृत किया गया है। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2023 की थीम ‘कचरा मुक्त भारत’ है । प्रधानमंत्री के उत्साह और मार्गदर्शन के साथ, भारतीय रेलवे ने वर्ष 2014 से पहले की तुलना में स्वच्छता के स्तर में एक आदर्श परिवर्तन देखा है।

रेलवे परिवहन का एक पर्यावरण अनुकूल साधन है और यह स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने में हमेशा अग्रणी रहा है। इसने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में और उसके आसपास स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए कई पहलें की हैं, जैसे स्वच्छ पटरियों के लिए डिब्बों में जैव-शौचालय, बायोडिग्रेडेबल/गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे को अलग करना, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, एकल उपयोग प्लास्टिक के इस्तेमाल आदि को हतोत्साहित करना।

स्वच्छता पखवाड़े के दौरान, हर साल, स्वच्छ संवाद, स्वच्छ रेलगाड़ी, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ परिसर, स्वच्छ आहार, स्वच्छ प्रसाधन आदि जैसी दैनिक गतिविधियाँ की जा रही हैं। इस वर्ष, स्टेशनों पर पटरियों की सफाई, प्रमुख स्टेशनों तक पहुंच और रेलवे परिसर में प्लास्टिक कचरे को खत्म करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसी कड़ी में रेल मंत्रालय ने 1 अक्टूबर को सुबह 10 बजे लोगों के नेतृत्व में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाने की योजना बनाई है, जिसमें स्वयंसेवक महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि के रूप में कम से कम एक घंटे का श्रमदान करेंगे । इस विशाल स्वच्छता अभियान के लिए, भारतीय रेलवे ने पूरे देश में लगभग 20,000 कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कल 1 अक्तूबर  को 107 स्थानों पर इस अभियान को चलाया जाएगा, जिसमें बिलासपुर स्टेशन में महाप्रबंधक के मुख्य आतिथ्य एवं अपर महाप्रबंधक के नेतृत्व में, इलेक्ट्रिक लोको शेड, बिलासपुर, कंट्रोल ऑफिस, बिलासपुर, रायपुर स्टेशन, डबल्यूआरएस कालोनी रायपुर, दुर्ग कोचिंग डिपो, इतवारी स्टेशन, क्रू लॉबी एवं रनिंग रूम – बिलासपुर, रायगढ़, ब्रजराजनगर, कोरबा, शहडोल, बिजुरी, पेंड्रा रोड, खरसिया, सूरजपुर एवं गोंदिया आदि के साथ-साथ अन्य जगहों पर इस व्यापक स्वच्छता अभियान को चलाया जाएगा ।

इस विशाल स्वच्छता अभियान में श्रमदान करने के लिए, गणमान्य व्यक्तियों, प्रसिद्ध हस्तियों, सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है । इन गतिविधियों के बारे में ‘स्वच्छता ही सेवा’-2023 पोर्टल www.swachhbharatmission.gov.in से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।