बिलासपुर • जरूरतमंदों की मदद करने वाली राष्ट्रीय स्तर की सामाजिक संस्था ” न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन(NHICF)” द्वारा क्षेत्र के जरूरतमंदों में गर्म कपड़े को बांटा गया. संस्था के डायरेक्टर पंकज खंडेलवाल, सलाहकार देवदत्त तिवारी, प्रकाश अग्रवाल एवं सदस्य प्रतिक मिश्रा व उमा शंकर साहू ने सर्दी के इस मौसम में क्षेत्र से चिन्हित जरूरतमंदों को गर्म कपड़े भेंट किए. संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि सर्दी गर्मी मौसम की मार केवल गरीब सहन करते हैं और अगर भगवान ने उन्हें इस काबिल बनाया है तो वह चाहते हैं क्षेत्र के जरूरत मंदों तक मदद पहुंच पाये जो सर्दी से बचने के लिए हर रोज ठिठुरते हैं. स्थानीय लोगों ने ” न्यूज़ हब इनसाइट केयर फाउंडेशन(NHICF)” की सराहना की और इसमें शामिल होने के लिये अपनी और से अपील की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।