बिलासपुर • कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने विधानसभा चुनाव में बेहतरीन काम करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया है। उन्होंने निकट भविष्य में होने वाले चुनाव में भी इसी तरह लगनपूर्वक काम करने की सबसे अपेक्षा की है। मंथन सभाकक्ष में आयोजित सम्मान समारोह में निगम आयुक्त श्री कुणाल दुदावत और जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल भी उपस्थित थे।

उन्होंने इस दौरान कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत से काम किया है और निर्वाचन प्रक्रिया में पूरी निष्पक्षता व पारदर्शिता से अपनी जिम्मेदारी निभाई। कलेक्टर ने कहा कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी विभाग या किसी कर्मचारी की कोई शिकायत नहीं आई, और किसी भी तरह के अनुशासनात्मक कार्यवाही की स्थिति नहीं बनी यह बेहद प्रशंसनीय है। कलेक्टर ने कहा कि सभी ने टीम भावना के साथ आपसी समन्वय से अपने कर्तव्यों को पूरा किया है और जिले में शांतिपूर्ण सफल निर्वाचन में अपनी भूमिका निभाई है।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने कहा कि प्रशस्ति पत्र प्रतीकात्मक सम्मान है और निर्वाचन में संलग्न सभी कर्मचारी अधिकारी प्रशंसा के पात्र हैं जिन्होंने निर्वाचन जैसे महत्त्वपूर्ण कार्य में अपनी महती भूमिका निभाई और आयोग के दिशा-निर्देश के अनुकूल जिले में निर्वाचन संपन्न कराया। कार्यक्रम में रिटर्निंग अधिकारियों और जिला निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश ,लगातार समीक्षा, सहजता से वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा शंकाओं के समाधान से निर्वाचन के कार्यों को समय पर पूरा करने में उन्हें आसानी हुई और उनके मार्गदर्शन और समन्वय से कहीं कोई समस्या नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।