कोरबा • पिछली रात एक सड़क हादसे में बाईक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाइक चालक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना बांकीमोंगरा थाना अंतर्गत की है। सिटी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड-4 देवांगनपारा के आदिले मोहल्ला में रहने वाले व एसईसीएल मानिकपुर परियोजना में कार्यरत आनंद खाण्डे का युवा पुत्र जशवंत खांडे उम्र लगभग 22 वर्ष अपनी मोटरसायकल से किसी कार्यवश बांकीमोंगरा गया हुआ था। रास्ते में वह खुद बाईक से गिरकर हादसे का शिकार हो गया। उसे एसईसीएल की विभागीय अस्पताल बांकीमोंगरा में भर्ती कराया गया था जहां मौत हो गई। युवक की पहचान उपरांत सूचना परिजनों को दी गई। परिजन अस्पताल पहुंचे। अस्पताली मेमो के आधार पर बांकीमोंगरा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर वैधानिक कार्रवाई व पोस्टमार्टम उपरांत शव आज परिजनों के सुपुर्द किया गया। जशवंत अपने पीछे माता-पिता, भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गया। इस दु:खद घटना से परिजनों व शुभचिन्तकों सहित आदिले मोहल्ला में शोक व्याप्त है। गमगीन माहौल में जशवंत खांडे का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।