बिलासपुर • 14 दिसम्बर अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली के तहत जांजगीर चांपा जिले में 15 एवं 20 दिसम्बर को शारीरिक दक्षता एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं का आयोजन किया जा रहा है। आज दो बसों में जिले के 54 युवा सवार होकर जिला रोजगार कार्यालय कोनी से जांजगीर के लिए रवाना हुए। कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर ने युवाओं से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और परीक्षा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर उप संचालक, रोजगार श्री अमर पहारे सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कलेक्टर श्री अवनीश शरण के निर्देश पर जांजगीर चांपा जिले के खोखराभांठा में होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने के लिए युवाओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस की सुविधा मुहैया करायी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई निःशुल्क बस सुविधा की युवाओं ने सराहना की। बिल्हा ब्लॉक के ग्राम परसदा निवासी श्री रामप्रसाद साहू ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा निःशुल्क बस सुविधा मुहैया कराने से हमंे राहत मिली है। अब हम निर्धारित समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हो पाएंगे। इसी प्रकार तखतपुर ब्लॉक के ग्राम निगारबंद निवासी श्री प्रेम कश्यप ने निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

गौरतलब है कि 15 दिसम्बर को 815 युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले के 405 युवाओं का चयन किया गया है। इसी प्रकार 20 दिसम्बर को 703 प्रतिभागियों के लिए परीक्षा होगी जिसमें जिले के 69 युवा शामिल होंगे। युवाओं के ठहरने के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था भी की गई है। उप संचालक श्री पहारे ने बताया कि 20 दिसम्बर की परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए 19 दिसम्बर को दोपहर 12 बजे जिला रोजगार कार्यालय कोनी से बस रवाना होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।