कोरबा // सीएसईबी पुलिस सहायता केंद्र के अंतर्गत आने वाले बरपारा कोहडिय़ा और ढोढ़ीपारा के बीच गणेश विसर्जन के लिए जा रहे दो अलग-अलग आयोजन समिति के लोगों के बीच विवाद हो गया। सडक़ के बीच डिवाइडर में लगाए गए पेड़-पौधों को तोडऩे से मना करने की बात पर विवाद में 17 वर्षीय हरीश कुमार की हत्या कर दी गई और भूपेंद्र गुप्ता का उपचार जारी है। पुलिस ने चक्काजाम और बढ़ते आक्रोश के मद्देनजर मुख्य आरोपी सुदीप चौहान पिता राम चौहान 19 वर्ष भैंस खटाल ढोढ़ीपारा को गिरफ्तार कर चाकू बरामद कर लिया है। प्रभारी ने बताया कि अभी दूसरा आरोपी तय नहीं किया जा सका है। धारा 302,307 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।

पुलिस को पतासाजी के दौरान जानकारी मिली कि सुदीप और उसका एक साथी चाम्पा की ओर निकले हैं। वे नैला में रहने वाले किसी रिश्तेदार के घर जा सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम को रवाना किया गया। टीम नेे रात करीब 4 बजे चाम्पा बस स्टैण्ड में घेराबंदी कर सुदीप और उसके साथी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान सुदीप ने पुलिस को बताया कि वे गणेश विसर्जन करने जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन सडक़ के बीच बने डिवाइडर पर लगे पेड़ से डंगाल तोडऩे की बात पर दोनों गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर चाकू से हमला कर दिया। उसकी निशानदेही पर कीचड़ में छिपाकर रखे चाकू को भी बरामद कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।