कोरबा • मारपीट व लूटपाट के मामले का मुख्य आरोपी जेल में दाखिल कराए जाने से पहले ही रास्ते से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया था। उसकी तलाश तब से जारी थी और आखिरकार उसे भिलाई में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके विरुद्ध थाना सिविल लाइन रामपुर में धारा 224 भादवि के तहत जुर्म दर्ज है। आरोपी राहुल चौहान को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल दाखिल कराने की कार्यवाही की गई।

गौरतलब है कि 26 अगस्त की रात लगभग 10 बजे राहुल चौहान और उसके लगभग एक दर्जन साथियों ने मिलकर युवा पत्रकार उमेश यादव पर प्राण घातक हमला करते हुए उनकी गाड़ी में तोडफ़ोड़ किया और सोने की चेन, 3 मोबाइल व लगभग डेढ़ लाख रुपए लूट ले गए। पिछले दिनों राहुल चौहान, अर्जुन यादव और विजय कंवर को मानिकपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तीनों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल करने का निर्देश मिला था। तीनों आरोपियों को पुलिसकर्मी संजय साहू, रतन राठौर और राजेश दुबे जेल लेकर गए, जहां से मौका पाकर राहुल चौहान फरार हो गया था। लूटपाट के आरोपी के फरार होने की सूचना मिलने पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कठोर रुख अपनाया और अपने अधीनस्थों को आरोपी को कहीं से भी खोज कर पुन: गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। और फिर तीन दिन की मशक्कत के बाद आरोपी राहुल चौहान भिलाई से गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

राज बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष मोहित जायसवाल की सहमति से, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप कौशिक द्वारा राज को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, जिला बिलासपुर ग्रामीण का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।इस अवसर पर नवनियुक्त जिला महामंत्री राज ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से करेंगे तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।उन्होंने अपने मार्गदर्शक,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला का विशेष रूप से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके विश्वास और मार्गदर्शन से ही उन्हें यह दायित्व प्राप्त हुआ है।